नवागंतुक - समारोह (2023)
कुछ चेहरों की नाराज़गी से दर्पण नहीं मरा करता है।--नीरज। विगत पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हिंदी विभाग (ल०ना०मि०वि०) में 29 मई को आयोजित नवागंतुक - समारोह (फ्रेशर पार्टी) पर "गोपालदास नीरज" की यह पंक्ति सटीक बैठती है। कभी तिथि की खींचतान तो कभी व्यक्तिगत मतभेद और मनभेद के बीच आखिरकार सत्र (2021-23) के सहयोगी छात्र-छात्राओं ने नवागंतुक - समारोह की परंपरा का पुनः आरंभ और सफलतापूर्वक संपन्न किया । वास्तव में सच लिखना ज़रूरी है, ताकि लोग यथार्थ से परिचित हो सके । सत्र (2021-23) के अधिकांश छात्र-छात्राएं इस समारोह के पक्ष में रहे । विपक्ष में जो थे ,उनकी संख्या नगण्य थी । दरअसल, हिंदी विभाग (ल०ना०मि०वि०) विगत कुछ वर्षों से विवादों से ग्रसित रहा है। ऐसे में यहां फ्रेशर पार्टी और फेयरवेल का आयोजन कुछ वर्षों से बंद था । शायद , इच्छाशक्ति की कमी थी छात्रों में । जब, पिछले महीने हिंदी विभाग के द्वारा अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी हुई , उसने मुझ पर प्रभाव डाला कि ऐसे पहल से घनिष्ठता बनी रहती है। बस , वहीं से इस समारोह के विचार का बीजारोपण हुआ । मैंने अपने ही बैच के प्रि...