द केरला स्टोरी

 नमस्कार, प्रणाम


चर्चा है कि " द केरला स्टोरी" एक प्रोपेगंडा के तहत बनायी गई फिल्म है। चुनाव के दौरान इसे क्यों रिलीज किया गया? धर्मांतरण की संख्या पर बहस होने लगी है। फिल्म को बंगाल और तमिलनाडु में बैन और मध्यप्रदेश, संभवतः यूपी समेत एक - दो राज्यों में टैक्स फ्री भी किया गया है। इस फिल्म ने अब तक सौ करोड़ से ज्यादा से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है,जोकि लागत से लगभग दो गुना है। 


चुनाव के दौरान रिलीज करने से किसे फायदा हुआ? बीजेपी को जो चुनाव हार गई, या फिर कांग्रेस को जो चुनाव जीत गई। राजनीति का उद्देश्य समाज से जुड़ा हुआ है और कला का उद्देश्य जीवन से। तो,जब किसी के भी जीवन की अभिव्यक्ति कला के माध्यम से होगी,तो स्वाभाविक है कि उसका प्रभाव समाज पर पड़ेगा। जब समाज प्रभावित होगा तो राजनीति भी प्रभावित होगी  । इसमें चुनाव कहां से आया, मुझे यह समझ में नहीं आता! 


धर्मांतरण की संख्या पर बहस! शर्म आनी चाहिए। कहां गए अभी स्त्री- विमर्श वाले? कहां गए अभी वो संपादक, साहित्यकार जो स्त्रियों के बारे में बुद्धिपरक कविताएं और लेख लिखकर, ढोंग करते हैं। वो ये तो कहते हैं कि साड़ी पहनना, सिंदूर लगाना, मंगलसूत्र पहनना ग़लत है, लेकिन वो यह नहीं बताते कि गाउन पहनना, बुर्का पहनना ,तलाक देना सही कैसे है? 


राष्ट्रकवि दिनकर अपनी पुस्तक "संस्कृति के चार अध्याय" में लिखते हैं कि सबसे ज्यादा धर्मांतरण बंगाल, काश्मीर और दक्षिण का कोई स्थान इन तीन जगहों पर हुआ है,उस समय तक जो उन्होंने जाना । 

अब, यहां पर ग़लत कौन है? दिनकर या ध्रुव राठी जैसा भ्रमित बुद्धिजीवी? 


बैन करने की वजह इससे ठीक ऊपर "दिनकर" वाले कथन में है। 


धर्मांतरण होता क्यूं है? यदि हम वजह पर गौर करें तो पाएंगे कि यह "लव- जिहाद" नहीं "धर्म-जिहाद" है। यदि हम गौर करें तो लड़के का क्यों नहीं धर्मांतरण होता है? लड़कियों का ही क्यों? क्योंकि लड़कियां संतान उत्पत्ति करती है। जनसंख्या बढ़ाने के काम आती है। जनसंख्या बढ़ने से धर्म मजबूत होता है। एक विशेष धर्म के अनुसार। 

स्त्री - विमर्श वाले की दृष्टि में यह सब व्यर्थ और सांप्रदायिकता भरा विषय है। इसमें स्त्री- विमर्श कहां है? कहीं नहीं ।


विवाह एक बंधन है और प्रेम मुक्ति। घनानंद की लिखी पंक्ति " अति सूधो सनेह को मारग है, जहां नेकु सयापन बांक नहीं। " प्रेम का मार्ग अत्यंत सरल है,यह निश्छलों,निष्कपटों का मार्ग है। चालाकी, धूर्तता करने वाला व्यक्ति इसमें रम ही नहीं सकता,वह पकड़ा जाएगा ही । घनानंद आज बहुत प्रासंगिक हो चुके हैं। 


इस फिल्म ने स्त्री - समस्या के एक और पहलुओं पर प्रकाश डाला है। सीरिया, अरब के देशों में इन्हें बेचा तक जाता है। यह एक बहुत बड़ा नेटवर्क है, पूरी दुनिया में। शिवाय फिल्म इसी पर आधारित थी ।

 

फिल्म से मैं लड़कियों को कहना चाहूंगा कि जब सबसे पहले आपको प्रपोजल आए तो उसे अपने धर्म के बारे में पूछें, कुछ भी पूछें ऐसा कि जो मतलब कॉमन ना हो, बल्कि ज्यादा धार्मिक हो । अपने आस-पास की लड़कियों को इस बारे में बताएं । अपनी संस्कृति पर गर्व करें । फिल्म बहुत अच्छी है जरूर , देखें। 


श्रेयांश शिवम्

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लिपि भाषा की आत्मा होती है।‌।

भिखमंगे की जात

खतरे में कौन है! (कविता)