यात्रा-संस्मरण , पटना
प्रिय पाटलिपुत्र, मैंने तुम्हारी गोद में आखिरी रात आज से ठीक छ: वर्ष पहले गुज़ारी थी । आज पुनः कई दिनों के बाद मेरे जीवन में यह समय आया है। मैं तुम्हारी ऐतिहासिकता पर कोई प्रकाश नहीं डालूंगा और ना ही कोई भौगोलिक संरचना की व्याख्या करूंगा, मैं कहूंगा सिर्फ अपनी भावना ,तुम्हारे प्रति जो वर्षों से मेरे भीतर कैद है,किसी पंछी की तरह । तुम मेरे लिए केवल एक शहर मात्र नहीं हो , मैं तुम्हें अपनी कर्मभूमि मानता हूं, शायद इसीलिए, क्योंकि , तुमने मेरी प्रतिभा और कला से मुझे बहुत जल्द परिचय कराया। दर्जनों मैगजीन तथा रोज तीन से चार हिंदी अखबार पढ़ना और प्रबुद्ध शिक्षकों के व्यक्तित्व को समीप से देखना यह सब तुम्हारी भूमि पर ही संभव हो पाया । यही कारण है कि मेरी पहली कविता तुम्हारी भूमि पर ही सृजित हुई । जैसे-जैसे रात्रि बीतती गई, पुराने पल मुझे अपनी ओर खींचते चले गए। तुम्हारी भूमि पर मुझे दिन से ज्यादा रात अच्छी लगती है। तुम दिन में बहुत व्यस्त रहते हो , बिल्कुल प्रोफेशनल अवतार में। उस व्यस्तता में खो जाता है,तुम्हारा आकर्षण । लेकिन, रात्रि में तुम चमकते हो , जगमगाते हो , जैसे ...