द केरला स्टोरी
नमस्कार, प्रणाम चर्चा है कि " द केरला स्टोरी" एक प्रोपेगंडा के तहत बनायी गई फिल्म है। चुनाव के दौरान इसे क्यों रिलीज किया गया? धर्मांतरण की संख्या पर बहस होने लगी है। फिल्म को बंगाल और तमिलनाडु में बैन और मध्यप्रदेश, संभवतः यूपी समेत एक - दो राज्यों में टैक्स फ्री भी किया गया है। इस फिल्म ने अब तक सौ करोड़ से ज्यादा से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है,जोकि लागत से लगभग दो गुना है। चुनाव के दौरान रिलीज करने से किसे फायदा हुआ? बीजेपी को जो चुनाव हार गई, या फिर कांग्रेस को जो चुनाव जीत गई। राजनीति का उद्देश्य समाज से जुड़ा हुआ है और कला का उद्देश्य जीवन से। तो,जब किसी के भी जीवन की अभिव्यक्ति कला के माध्यम से होगी,तो स्वाभाविक है कि उसका प्रभाव समाज पर पड़ेगा। जब समाज प्रभावित होगा तो राजनीति भी प्रभावित होगी । इसमें चुनाव कहां से आया, मुझे यह समझ में नहीं आता! धर्मांतरण की संख्या पर बहस! शर्म आनी चाहिए। कहां गए अभी स्त्री- विमर्श वाले? कहां गए अभी वो संपादक, साहित्यकार जो स्त्रियों के बारे में बुद्धिपरक कविताएं और लेख लिखकर, ढोंग करते हैं। वो ये तो कहते हैं कि साड़ी पहनना...