लिपि भाषा की आत्मा होती है।।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएँ।
विभाजन के बाद से ही हिंदी भाषा पर विवाद होता आया है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हिंदी का स्वरूप समग्र है अथवा संकीर्ण !
सबसे पहले जो हम खड़ी बोली को हिंदी कहते हैं, वह पूरी तरह से सही नहीं है, क्योंकि, हम यह स्वयं देख सकते हैं कि "खड़ी बोली" में भी "बोली" नामक शब्द का प्रयोग है और इसका क्षेत्र भी मुख्य रूप से दिल्ली इत्यादि है।
दूसरी बात भाषा की आत्मा लिपि है। इसका कारण यह है कि हिंदी साहित्य का इतिहास अध्ययन करते समय हम उन साहित्यकारों को पढ़ते हैं, जिनकी कृति उनकी क्षेत्रीय भाषा में है । ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने जिस लिपि का प्रयोग किया वह कमोबेश एक ही थी देवनागरी।
उदाहरण के लिए हम विद्यापति, सूरदास, तुलसीदास को देख सकते हैं जो क्रमशः मैथिली, ब्रजभाषा और अवधी भाषा में रचनाएँ करते थे।
एक और बात गौर करने वाली है कि हिंदी शब्द- समूह को चार वर्गों में बांटा गया है। तत्सम, तद्भव, देशज और विदेशज।। इनमें देशज शब्दों का जो वर्ग है उसी में ये क्षेत्रीय भाषा के शब्द होते हैं। उदाहरणार्थ - "लक्ष्मण" शब्द का "लखन" अवधी भाषा की देन है। हम हिंदी में अन्य किसी भी भाषा के शब्दों का उपयोग बहुत आसानी से कर सकते हैं।
ऐसा कहा जा सकता है कि देवनागरी लिपि में भिन्न-भिन्न प्रकार की बोलियों और भाषाओं के शब्द-समूह को "हिन्दी" कहते हैं।
हिंदी को संस्कृत का आधुनिक रूप कहने के पीछे भी देवनागरी लिपि और संस्कृत व्याकरण है।
जिस महाराष्ट्र में हिंदी पर बहुत विवाद हुआ, उसी महाराष्ट्र में नामदेव नामक एक निर्गुणी संत कवि हुए, जिसका उल्लेख हिंदी साहित्य में होता है। स्वयं मराठी भाषा देवनागरी लिपि से संबंधित है।
जहां तक उर्दू की बात है तो वह भी देवनागरी से संबंधित है।यही कारण है कि आदिकाल में अमीर खुसरो को भी हिंदी साहित्य में पढ़ा जाता है। देवनागरी लिपि का सबसे अहम प्रमाण शिरोरेखा है, जिसका प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाता है। उर्दू में शब्द फारसी , अरबी और तुर्की भाषा से आए हैं, लेकिन, खुसरो ने इसे देवनागरी लिपि में लिखा। अभी के और पहले के बॉलीवुड फिल्म में गीत और संवाद में भी उर्दू में आए इन शब्दों का प्रयोग किया, जिससे, ये शब्द हमारे बोलचाल का हिस्सा बन गये ।
कला की अभिव्यक्ति जिस भाषा में नहीं होती है,वह भाषा मृतप्राय बन जाती है। संस्कृत एक समय तक नाटककारों और साहित्य की प्रमुख भाषा थी । भोजपुरी को संवैधानिक भाषा का दर्जा नहीं प्राप्त है, लेकिन, वो अभी उत्तर भारत की प्रमुख भाषाओं में एक है कारण है उसकी कलात्मक अभिव्यक्ति।
और इसकी भी लिपि देवनागरी ही है।
इस प्रकार से "हिंदी" देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली बोलियों और भाषाओं का एक नामकरण है, नाकि, कोई विशेष भाषा।
यह बात जो भी भारतीय जितना शीघ्र समझेगा, उतनी ही जल्दी भाषा संबंधी विवाद का अंत हो जाएगा। संभवतः इसीलिए "आचार्य विनोबा भावे ने भी कहा था कि"
हिंदुस्तान की एकता के लिए हिंदी भाषा से अधिक देवनागरी लिपि कार्य कर सकती है। "
राष्ट्रभाषा बनने के सभी गुण और विशेषताएँ हिंदी में मौजूद हैं, क्योंकि, हिंदी भाषा किसी अन्य की तुलना में अधिक समग्र और उदार है। इस समग्रता के पीछे जो महत्वपूर्ण कारक और कारण है वह इसकी लिपि है।
हिंदी के प्रति गैर-हिंदी प्रदेशों में कुंठित भाव ही हिंदी को बार-बार विवादित करती हैं और इस विवाद के समर्थक हिंदी प्रदेश के लोग भी बने हैं जो खुद को अंग्रेजी अखबार पढ़ने,अंग्रेजी भाषा बोलने और लिखने के कारण इंटलेक्चुअल (बौद्धिक) समझते हैं।
हिन्दी-अध्येता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें