राम का रामत्व
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
""""राम का रामत्व"""
किसी भी समाज के सभ्य या असभ्य होने में साहित्य का अहम योगदान होता है।वह इसीलिए,क्योंकि, साहित्य समाज की वो नींव है,जिस पर सभ्यता और संस्कृति आगे बढ़ते हैं। लेकिन,इसके बावजूद ज़रूरत होती है एक आदर्श की जो साहित्य हो सभ्यता हो या संस्कृति सब का प्रतिनिधित्व कर सके , यथार्थ के ज्यादा समीप हो ।
भारतीय समाज और साहित्य में उसी आदर्श का नाम है:---राम
राम का रामत्व व्यापक है। जिसका व्यक्तित्व व्यापक है लोगों की चेतना में जिसका व्यक्तित्व व्याप्त है अतीत, वर्तमान और भविष्य के मानस में वही आदर्श है।
राम जन्म से लेकर मृत्यु तक आदर्श हैं। सनातन संस्कृति में शव के अर्थी को ले जाते हुए एक फकरा (कहावत) बोला जाता है कि
"राम नाम सत्य है,सबकी यही गति है।"
यानी केवल राम नाम ही शाश्वत है बाकी सभी क्षणभंगुर ।
राम पीड़ा में भी आदर्श हैं। गॉंधी का "हे राम!" उस अथाह पीड़ादायक युग का एक चर्चित आदर्श रहा, जिसने,यह सिद्ध कर दिया कि महात्मा (महान् आत्मा)की पीड़ा भी राम से पृथक् नहीं है।
राम उद्घोष के रूप में आदर्श हैं "जय श्री राम" ।
राम संबोधन में भी आदर्श हैं "राम-राम" "हे राम!"
राम इतने व्यापक हो चुके हैं कि भारतीय समाज में दलित अपने जातिसूचक शब्द में बतौर राम नाम का प्रयोग करते हैं।किसी नाम का एक जातिसूचक शब्द में परिवर्तित हो जाना ,उसकी व्यापकता का उदाहरण है।
राम पर सीता की अग्निपरीक्षा लेने का प्रश्न उठता रहा है, परंतु,जिस पुरुषोत्तम ने अहिल्या का उद्धार किया, वृद्ध शबरी के हाथों बेर का रसास्वादन किया, शूर्पणखा तक का अपमान नहीं किया, क्या वह संदेह मात्र से अपनी पत्नी की परीक्षा ले सकता है!
शंबूक हत्या को विवादास्पद और हास्यास्पद जो कह लें कम होगा । पहली बात, तुलसी-रामायण में उत्तर काण्ड है ही नहीं। दूसरी बात, यदि किसी शूद्र के तप करने या मंत्रोच्चार से किसी एक ब्राह्मण का पुत्र ही क्यों मरता है बाकी क्या ब्राह्मण नहीं थे?
तीसरी बात,तप करने से किसी की मृत्यु कैसे हो सकती है?
राम पर लिखने के लिए हिंदू होना या किसी विशेष -जाति का होना जरूरी नहीं है। राम पर लिखने के लिए तुलसी जैसा व्यक्तित्व, वाल्मीकि जैसा हृदय, निराला जैसी साधना आवश्यक है ।
(विष्णु के ही अवतार हैं राम और कृष्ण,
कृष्णाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं , 🙏🙏🙏❤️❤️)
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें