ग़ज़ल (रहा)

 

पूछती है दुनिया मुझसे कि तू किस मोर्चे पर कामयाब रहा ।

नाकाम हूॅं बेशक मैं,मगर, मुझमें कामयाबी का ख्वाब रहा।।


मेरी हॅंसी देखकर लोगों ने समझ लिया मुझे खुशमिजाज।

किसी को क्या पता कि मिरे अंदर गमों का एक सैलाब रहा।।


जो पहुॅंचेगा सब से देरी से अपनी तयशुदा मंजिल पर ।

वो मुसाफ़िर कह रहा कि सफर अब तक लाजवाब रहा।।


बेरहमी से जिसने कर दिया प्रेमिका के जिस्म के टुकड़े।

श्रद्धा की बेबसी के कारण बेफिक्र वो आफताब रहा।


पहले स्त्री के जिस्म को जला उसे बनाया गया सती 

फिर,चेहरे को झुलसा कर, सुर्खियों में तेजाब रहा ।।


घुट-घुट कर पूछ रही स्त्री पुरुषवादी सभ्यता से ।

क्यों मुद्दतों से हमारे मुखड़े पर,घूंघट और हिजाब रहा ।।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लिपि भाषा की आत्मा होती है।‌।

भिखमंगे की जात

खतरे में कौन है! (कविता)