अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएँ। विभाजन के बाद से ही हिंदी भाषा पर विवाद होता आया है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हिंदी का स्वरूप समग्र है अथवा संकीर्ण ! सबसे पहले जो हम खड़ी बोली को हिंदी कहते हैं, वह पूरी तरह से सही नहीं है, क्योंकि, हम यह स्वयं देख सकते हैं कि "खड़ी बोली" में भी "बोली" नामक शब्द का प्रयोग है और इसका क्षेत्र भी मुख्य रूप से दिल्ली इत्यादि है। दूसरी बात भाषा की आत्मा लिपि है। इसका कारण यह है कि हिंदी साहित्य का इतिहास अध्ययन करते समय हम उन साहित्यकारों को पढ़ते हैं, जिनकी कृति उनकी क्षेत्रीय भाषा में है । ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने जिस लिपि का प्रयोग किया वह कमोबेश एक ही थी देवनागरी। उदाहरण के लिए हम विद्यापति, सूरदास, तुलसीदास को देख सकते हैं जो क्रमशः मैथिली, ब्रजभाषा और अवधी भाषा में रचनाएँ करते थे। एक और बात गौर करने वाली है कि हिंदी शब्द- समूह को चार वर्गों में बांटा गया है। तत्सम, तद्भव, देशज और विदेशज।। इनमें देशज शब्दों का जो वर्ग है उसी में ये क्षेत्रीय भाषा के शब्द होते हैं। उदाहरणार्थ - "लक्ष्मण" शब्द का ...
क्या ! भिखमंगे की भी होती है जात ऐसा कहा गया है हिंदी साहित्य के एक प्रसिद्ध उपन्यास में प्रकाशन वर्ष है जिसका 1936(१९३६) अगर हॉं भिखमंगे की भी होती है जात तो वह जात है कितनी बड़ी जो दिख जाती है हमें ट्रेन के डिब्बों में , रेलवे - स्टेशनों और मंदिरों के बाहर चौक-चौराहों, फुटपाथ और सड़क पर सच में भिखमंगे की जात है इतनी बड़ी जो एक "धर्म" का रूप लेकर फैली है पूरे एशिया और यूरोप के कुछ हिस्सों में जिसके भगवान् ने भी किया था "भिक्षाटन" उनके अनुयायियों को भी कहा जाता है "भिक्षुक" । "भिक्षुक" शीर्षक से ही "महाप्राण" ने रची थी एक प्रसिद्ध कविता प्राचीन गुरुकुल में हर शिष्य निभाते थे "भिक्षुक" की भूमिका वो भिखमंगे की जात है इतनी प्रभावशाली जिस पर चलाया जा रहा है एक "वाद" "जातिवाद" शब्द के होते हुए भी और उसे बताया जा रहा है धर्म का शोषक शिक्षा का खलनायक और समाज का शत्रु पता है उस भिखमंगे की जात को संस्कृत में कहते...
खतरे में नहीं है हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान और ना ही लोकतंत्र और संविधान खतरे में है वो लिपि और उससे संबंधित वो बोली और भाषा जिसे लोग लिखने और बोलने में करते हैं संकोच स्वयं को अभिजात दिखाने के फेर में खतरे में है वो सभ्यता और संस्कृति जिसके अनुयायी पूरे विश्व में हो चुके हैं अल्पसंख्यक बढ़ती सांप्रदायिकता और घटती सहिष्णुता के कारण खतरे में है वो राष्ट्र जिसके नागरिक वर्चस्व के युद्ध की विभीषिका के कारण बन चुके हैं शरणार्थी खतरे में है हर वो प्राणी और प्राकृतिक तत्व जिसे उसके ही मूल स्थान पर बना दिया गया है दोयम दर्जे का दरअसल, खतरे में केवल वह ही नहीं है जिसे लोग देखना नहीं चाहते खतरे में वह भी है जिसे लोग देखकर भी कर देते हैं अनदेखी २.वर्ग उच्च वर्ग करता है सुविधाओं का भोग । निम्न वर्ग उठाता है य...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें