संदेश

ग़ज़ल (रहा)

  पूछती है दुनिया मुझसे कि तू किस मोर्चे पर कामयाब रहा । नाकाम हूॅं बेशक मैं,मगर, मुझमें कामयाबी का ख्वाब रहा।। मेरी हॅंसी देखकर लोगों ने समझ लिया मुझे खुशमिजाज। किसी को क्या पता कि मिरे अंदर गमों का एक सैलाब रहा।। जो पहुॅंचेगा सब से देरी से अपनी तयशुदा मंजिल पर । वो मुसाफ़िर कह रहा कि सफर अब तक लाजवाब रहा।। बेरहमी से जिसने कर दिया प्रेमिका के जिस्म के टुकड़े। श्रद्धा की बेबसी के कारण बेफिक्र वो आफताब रहा। पहले स्त्री के जिस्म को जला उसे बनाया गया सती  फिर,चेहरे को झुलसा कर, सुर्खियों में तेजाब रहा ।। घुट-घुट कर पूछ रही स्त्री पुरुषवादी सभ्यता से । क्यों मुद्दतों से हमारे मुखड़े पर,घूंघट और हिजाब रहा ।।

आत्माभिव्यक्ति

 जैसे भाषा से भाव जैसे कला से प्रतिभा  जैसे संस्कृति से राष्ट्र  जैसे प्रकृति से संसार की होती है अभिव्यक्ति। ठीक वैसे तुमको मैं करता हूॅं, अभिव्यक्त बिल्कुल,आत्माभिव्यक्ति की तरह ।।

अनुभूति की तरह

 जैसे शरीर में होता है प्राण  जैसे होते हैं शब्द में अर्थ  जैसे होता है फूलों में सुगंध जैसे होता है नींदों में ख्वाब वैसे ही तुम रहोगी जीवन में अदृश्य, लेकिन एक अनुभूति की तरह । श्रेयांश शिवम् 

राम की शक्ति-पूजा (आलेख)

 राम की शक्ति-पूजा(मौलिक लेख) निराला द्वारा रचित राम की शक्ति-पूजा मूलतः छायावाद या यों कह लें पूरे हिंदी साहित्य का शक्ति-काव्य है ।  यहां शक्ति का क्या अर्थ है?राम को कौन-सी शक्ति चाहिए? शारीरिक या मानसिक?  राम के पास विशाल सेना है। एक से बढ़कर एक योद्धा हैं। यह बात तय है कि उनको शारीरिक शक्ति नहीं चाहिए । यहां पर राम "मानसिक शक्ति" के लिए संघर्षरत् हैं और अधिकांश पंक्तियों से यह बात सामने आती है। जैसे:-"स्थिर राघवेन्द्र को हिला रहा फिर-फिर संशय  रह-रह उठता जग जीवन में रावण जय भय ।।"  यहां"संशय " मानसिक रूप से कमजोर होने का लक्षण है । "कल लड़ने को हो रहा विकल वह बार-बार । असमर्थ मानता मन उद्यत हो हार-हार ।।"  कल युद्ध में लड़ने को वो व्याकुल हो रहे हैं। उनको "संशय" है कि कल युद्ध में वो हार ना जाएं ।। यह "संशय" तभी उत्पन्न होता है जब हममें दृढ़- विश्वास की कमी होती है। और विश्वास की कमी तब होती है,जब परिस्थितियां हमारे प्रतिकूल हों । राम को परिस्थितियां तब प्रतिकूल लगती जब वो यह कहते हैं कि "यह नहीं रहा नर-वानर का राक्...